मालवाहक ट्रेन के डिब्बे में लगी आग

मालवाहक ट्रेन के डिब्बे में लगी आग

1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू
सरिया (गिरिडीह): सोमवार को धनबाद के भोजूडीह रेलवे यार्ड से कोयला लाद कर चली मालवाहक ट्रेन ऊंचाहार एक्सप्रेस की एक डिब्बे में आग लग गई। तत्काल हजारीबाग यार्ड में मालवाहक को रोककर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पंहुची अग्निशमन दस्ते से लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस बाबत किसी के हताहत होने की खबर नही है।

यह भी पढ़ें: रन फॉर योगा में दौड़ा सरिया

जानकारी के अनुसार सुबह ऊंचाहार मालवाहक ट्रेन नंबर 122606 धनबाद के भोजूडीह से कोयला लादकर ऊंचाहार स्टेशन के लिए निकली थी, इसी बीच चीचाकी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत किसी रेलकर्मी की नजर ट्रेन के कोयले से भरी एक डिब्बे में आग की ऊंची- ऊंची लपटें पर पड़ी। तत्काल इसी सूचना हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन प्रबंधक को दी गई व फिर आनन- फानन में ट्रेन को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में आपातकाल स्थिति में खड़ा की गई। घटना को लेकर उक्त ट्रेन में चल रहे ड्राइवर सह लोको पायलट बी हेंब्रम, सहायक चालक राकेश कुमार एवं गार्ड एम प्रसाद को कोयले से भरी डिब्बे में आग लगने की सूचना चीचाकी रेलवे स्टेशन की रेल कर्मियों के द्वारा वाकी टोकी के माध्यम से प्राप्त हुआ।

[URIS id=9499]

इसकी सूचना अगले स्टेशन हजारीबाग रोड का दे दी गई। सुबह 05:25 पर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में ट्रेन को खड़ी की गई। वहीं आग लगने की घटना पर पायलट ने संभावना व्यक्त की कि डीपो या खदान में ब्लास्टिंग के माध्यम से कोयले को निकाला जाता है। शायद इसी दौरान कोयले में आग लगी होगी। उसी प्रकार ट्रेन में कोयले का लोडिंग दे दिया गया। हवा के संपर्क में आने से आग उस मालवाहक ट्रेन के डिब्बे में फैल गई। आगजनी से होनेवाले नुकसान को लेकर उन्होंने बताया कि आंकलन करने के बाद अधिकारी इस बारे में कुछ कह सकते हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक