टाइगर आर्मी गिरोह के आठ अपराधी धराए, गये जेल
On
स्टेट ब्यूरो: रांची, लोहरदगा, गुमला सहित राज्य के कई जिलों में लूट, रंगदारी लेवी व अपहरण सहित कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के नाक में दम करनेवाले आपराधिक संगठन टाइगर इंडियन आर्मी के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर भंडरा पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस को दो देसी कट्टे, सात मोबाइल, छह जिंदा कारतूस सहित बियर की बोतल बरामद किया है।
[URIS id=8357]
गिरफ्तार सभी अपराधियों के नाम से विभिन्न थानों में लूट, लेवी, अपहरण, हत्या सहित कई प्रकार के मामले दर्ज हैं। मीडिया से बातचीत के क्रम में थाना प्रभारी संत कुमार राय ने बताया कि 29 मई की शाम को आठों अपराधी भंडरा के नौडीहा चौक के भौरा उरांव के आवास के पास किसी बड़ी घटना को घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनका सहयोग कई स्थानीय लोग भी दे रहे थे। पुलिस को इस बाबत मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर बड़ा अंबेरा गांव निवासी कुलदीप लोहरा, बेदाल के परमेश्वर ठाकुर, कुड़ू के सींजो गांव निवासी संजय कच्छप उर्फ संजय महली, बनारसी भगत, लापुंग डिंबा टोली निवासी रितेश उरांव उर्फ सोमरा उर्फ रिया उरांव, लातेहार के चंदवा निवासी अजय ठाकुर, कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुदकी टोली निवासी लक्ष्मण उरांव सहित गुमला, विशुनपुर निवासी प्रताप तिग्गा को धर दबोचा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







