सीसीएल कर्मियों ने ली आतंकविरोधी शपथ

सीसीएल कर्मियों ने ली आतंकविरोधी शपथ

रांची: आज के समय में दुनिया जिन समस्याओं का सामना कर रही है, उनमें सबसे बड़ी और अहम समस्या आतंकवाद है। आतंकवाद के कारण हजारों लोगों को दुनिया में अपनी जान गंवानी पड़ी है और भारत समेत कई देशों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आतंकवाद जैसी समस्या से निपटने के लिए भारत ने 21 मई का दिन ही इसको समर्पित कर दिया है। इससे निपटने व आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई के लिए जागरूरकता फैलाने हेतु पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. राजीव गांधी की पुण्‍य तिथि पर हर वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। मंगलवार को राजधानी के सीसीएल मुख्‍यालय, दरभंगा हाउस के विचार मंच में भी सीसीएम कर्मियों ने ‘’आतंकवाद विरोधी शपथ’’ ली।
[URIS id=8357]
गौरतलब है कि हर साल 21 मई को पूरे देश में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को आतंकवाद के समाज विरोधी कृत्य से लोगों को अवगत कराना है। आतंकवाद की वजह से लोगों को जानमाल का कितना नुकसान उठाना पड़ता है, उससे भी लोगों को अवगत कराया जाता है। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) आर.एस. महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन) वी.के. श्रीवास्‍तव, मुख्‍य सतर्कता पदाधिकारी ए.के. श्रीवास्‍तव एवं विभिन्‍न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्‍यक्ष सहित बड़ी संख्‍या में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (पी.एण्‍ड आई.आर.) उमेश सिंह ने किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन