बगोदर: पुल के नीचे गिरी बाइक, दो लोगों की मौत
On
बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड और पुल के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है, कि बगोदर से डुमरी जा रहे एक बाइक सवार असंतुलित होकर को पुल के नीचे जा गिरी। जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक का नाम पुरन कुमार (30) पिता कैलाश महतो, पूरन महतो (45) पिता घनश्याम महतो हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खुर्द का रहने वाला बताया जा रहा हैं।
[URIS id=9499]
आपको बता दें कि दोनों बाइक बगोदर से बेको के सोना पहाड़ी मंदिर पूजा करने जा रहे थे, इसी क्रम में बाइक असंतुलित होकर औरा पुल के नीचे जा गिरी। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। जहां मृतकों की पहचान उनकी पैकेट से निकले आधार कार्ड से पता चल पाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना के सअनि यमुना चौधरी अपने पुलिस बल के साथ पहुचें। तथा घटना की पूरी जानकारी ली। और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी। वहीं पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। हालांकि इस घटना में किसी अज्ञात वहांन के द्वारा बाइक को ठोकर मरने की बात प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहीं जा रही हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







