Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे

14 नवम्बर  2025 का राशिफल: जानें आज का भाग्यफल

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे

आर्थिक लाभ, स्वास्थ्य सावधानी, प्रेम-संबंधों में सुधार और नई सीख की शुरुआत—जानें बारह राशियों का विस्तृत फल

मेष: पंचम भाव मे चंद्रमा है। 
कोई पिकनिक या यात्रा का योग बन रहा है। दोपहर के बाद सब कुछ सामान्य होगा। स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। लोगों से मेल-जोल बढ़ सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

 वृष: समय सामान्य है। घर के महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दे। व्यापार में नए अनुबंध नहीं करें। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। किसी की आलोचना न करें। सामाजिक सम्मान मिलेगा। शुख का सामान एकत्र होगा।

 मिथुन: पराक्रम से कोई बड़ा कार्य सिद्ध होगा। भाई बहनों से संबंध मधुर होगा। पराक्रम से व्यावसायिक क्षेत्र को लेकर योजना बनेगी। कशमकश दूर होगी। व्यर्थ संदेह नहीं करें। घर में आनंददायक माहौल रहेगा। मन खुश रहेगा।

 कर्क: समय बहुत ही अच्छा है। किसी अपने द्वारा धन का आगमन होगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकेगी। स्व-विवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। चोट मोच से बचें।

सिंह: दिन खुशनुमा होगा। दिल के बदले दिमाग का सुने। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप से बचें। कोई बड़ा कार्य होने का समय आ रहा है। सूर्य को अर्घ दें।

 कन्या: धर्म या समाज पर खर्च में बृद्धि होगा। मन खिन्न होगा। पर नवीन योजनाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा। साम से अर्थ संबंधी कार्यों में थोड़ी सफलता मिलने से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। गणेश जी का स्तुति करें।

 तुला: आय होगा पर कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। मन मे उद्गार होगा। लक्ष्मी जी को किसमिस का भोग करें।

वृश्चिक: आपके प्रभाव से अपनों का साथ मिलेगा। रुका धन मिल सकता है। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। यात्रा करने से बचने का प्रयास करें। व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु: कोई छोटी और धार्मिक यात्रा होगा।  किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। ससुराल से लाभ होगा। पिला वस्तु का दान करें।

मकर: किसी कार्य के पहले बिचार करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। शनि को खुश करें, साथ ही आलस का त्याग करें।

कुंभ: वाहन सावधानी से चलना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग होगा। आपको समाज, परिवार में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। गाय को घास दे।

 मीन:  समय सामान्य है। मौसमी बीमारियों से बचना चाहिए। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आय के मार्ग मिलेंगे। माता दुर्गा का ध्यान करें।

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Acharya Pranav Mishra Picture

आचार्य प्रणव मिश्रा  www.samridhjharkhand.com  वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है. 

Related Posts

Latest News

NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क