रांची के अखबारों की सुर्खियां : आइएएस राहुल पुरवार को कारण बताओ नोटिस, ढुल्लू के करीबी 13 लोगों पर सीसीए लगाने की तैयारी, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : आइएएस राहुल पुरवार को कारण बताओ नोटिस, ढुल्लू के करीबी 13 लोगों पर सीसीए लगाने की तैयारी, अन्य खबरें

रांची : रांची के प्रमुख अखबारों में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन अहम खबर है. इसके अलावा अखबारों की अलग-अलग खबरें ध्यान खींचती हैं. जैसे दैनिक जागरण की आइएएस राहुल पुरवार पर एक खबर है तो प्रभात खबर ने झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए कैंपस को लेकर एक फाॅलोअप स्टोरी की है. वहीं हिंदुस्तान ने सब्जियों के एमएसपी तय करने को लेकर एक खबर दी है.

.

प्रभात खबर ने पहले पन्ने पर महाशिवरात्रि के मौके पर एक विशेष आलेख दिया है, जिसका शीर्षक है: महाशिवरात्रि पर आदिगुरु से सीखें जीवन मंत्र. सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड पर प्रभात खबर ने कल की अपनी खबर का फाॅलोअप छापा है जिसका शीर्षक है: क्रशर बंद कराने के लिए 2013 से ही सरकार से गुहार लगा रहा है सीयूजे, पर नहीं हुई सुनवाई. नए कैंपस में काम करा रहे ठेकेदार ने भी संबंधित अधिकारी से काम बंद कराने का आग्रह किया था. अखबार की कवर पेज – 2 पर एक खबर दी है: अधिकारियों ने छठी जेपीएससी परीक्षा को बना दिया जलेबी. यह नियुक्ति परीक्षा 2016 से चल रही है और अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं. राज्य बने हुए 19 साल हो गए हैं और अबतक आयोग पांच जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा ही संपन्न करा पाया है. रांची में आरएसएस चीफ के कार्यक्रम की खबर को अखबार ने प्रमुखता दी है. मोहन भागवत के इस बयान को अखबार ने लीड खबर बनाया है कि राष्ट्रवाद नहीं राष्ट्रीय कहिए, कट्टरता आज पूरे विश्व की समस्या. रांची हाइकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि एनएच 33 की हालत देख कर दर्द होता है. मैट्रिक परीक्षा को लेकर एक खबर है कि सीसीटीवी कैमरे लगाना बेकार है, गेस पेपर से बच्चे नकल कर रहे हैं. वहीं, एक खबर है कि चास के एसडीओ पर एक अन्य पदाधिकारी ने पिटाई करने का आरोप लगाया है. आरोप लगाया है कि एसडीओ व उनके ड्राइवर ने दरवाजा बंद कर पीटा. एक खबर है कि एचइसी की जमीन सरकार को देने पर विचार हो रहा है. एचइसी के पास पांच हजार एकड़ भूमि है और भारी उद्योग मंत्रालय इस पर प्रस्ताव तैयार कर रहा है. पिछले ही साल केंद्र व राज्य के बीच इस पर करार हुआ था. शाहीनबाग पर सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकारों की वार्ता दूसरे दिन भी विफल रहने व निर्भया कांड के दोषी विनय शर्मा द्वारा बीमार होने का दावा करने की खबरें संक्षेप में है. एक खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हेलिकाॅप्टर मरीन वन अहमदाबाद पहुंचा है.

हिंदुस्तान ने रांची के कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन को लीड खबर बनाया है. शीर्षक है: कट्टरता का समाधान सिर्फ भारत के पास. उन्होंने कहा कि नेशनलिज्म शब्द को दुनिया अच्छे अर्थ में नहीं लेती. मोहन भागवत रांची में संघ समागम को संबोधित कर रहे थे. एक खबर है कि राज्य सरकार झारखंड में सब्जियों का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी. इसकी तैयारी कृषि विभाग ने आरंभ कर दी है. झारखंड के 30 मजदूरों के ओमान में फंसे होने की खबर भी अखबार ने प्रमुखता से दी है. रांची के सुखदेव नगर की एक विवाहिता अनीता ने फांसी लगाकर इस वजह से जान दे दी कि दहेज प्रताड़ना मामले में पति की गिरफ्तारी नहीं होने से वह परेशान थी. उस महिला की शादी 12 साल पहले वाराणसी में विनोद नाम के शख्स से हुई, जिसने छह महीने बाद ही उसे रांची छोड़ दिया था और कभी साथ लेकर नहीं गया.

दैनिक जागरण ने भी संघ समागम में मोहन भागवत के संबोधन को लीड खबर बनाया है और इसका शीर्षक दिया है: भारतीय और हिंदू एक-दूसरे के पूरक. उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि विश्व के कुछ हिस्सों में राष्ट्रवाद शब्द को बदनाम किया गया. एक खबर है कि आइएएस राहुल पुरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का एमडी रहते हुए गंभीर अनियमितता का आरोप लगा है. उन पर आरोप है कि उन्होंने उंची दर पर ठेका कंपनियों को टेंडर दिया. उन्होंने अपने कार्यकाल में राजस्व को क्षति पहुंचायी यह आरोप भी है. वे निगम के एमडी पद से हटा दिए गए हैं और फिलहाल राज्य के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी के पद पर हैं.

दैनिक भास्कर ने भी मोहन भागवत के संबोधन को लीड खबर बनाया है. शीर्षक है: विश्व शांति का भाव सिर्फ हिंदू चिंतन में…फैल रही कट्टरता घातक. वहीं, एक दूसरी खबर है कि विधायक ढुल्लू महतो के करीबी धर्मेंद्र गुप्ता सहित 13 पर लगेगा सीसीए. पुलिस उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है. एक खबर है कि बकोरिया कांड पर पीआइआल दायर किया गया है और कोर्ट से मांग की गयी है कि 19 करोड़ उगाहने वाले अफसर चिह्नित किए जाएं. निर्भया के दोषी विनय शर्मा के उस दावे को भी अखबार ने प्रमुखता दी है कि वह मानसिक रोग से पीड़िता है. वहीं, कोरोना वायरस के कारण रांची में सोना की कीमत में 400 व चांदी में 1000 रुपये की तेजी की खबर भी है. अखबार ने खबर दी है कि एसबीआइ कार्ड का आइपीओ दो मार्च को आएगा, वहीं खबर है कि मंत्रियों का दूसरा समूह अप्रैल में कश्मीर जाएगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी