जो कांग्रेस के न हुए, वे भाजपा के नहीं होंगे: रामेश्वर

जो कांग्रेस के न हुए, वे भाजपा के नहीं होंगे: रामेश्वर

रांची: सुखदेव भगत और मनोज यादव को कांग्रेस ने भरपूर सम्मान दिया। पार्टी में नये होने के बावजूद उन्हें पांच साल प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रखने के साथ लोकसभा का टिकट दिया। मनोज यादव को विधायक दल का नेता बनाया गया, बावजूद ये कांग्रेस के नही हो पाए। ऐसे लोग किसी के नही हो सकते। उक्त बातें कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उंराव ने कही। डाॅ उंराव ने भाजपा को आगाह किया वे इनसे सावधान रहें, आनेवाले दिनों में निश्चित इन्हें धोखा देंगे।

अवसरवादिता का दिया परिचय: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन नेताओं ने राजनीतिक अवसरवादिता और अनैतिकता का परिचय दिया है। पद व सत्ता के लोभ में इन्होंने भाजपा का दामन थामा है। कहा कि इन्हें कांग्रेस में रहते जीत की उम्मीद नहीं थी, इसलिये कांग्रेस को छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद अब पार्टी में नए लोगों को मौका मिलेगा। आने वाले विधान चुनाव में ये मतदाता तय करेंगे कि विपक्ष कमजोर है या मजबूत। गौरतलब है कि सुखदेव भगत 2005 में राज्य प्रशासनिक सेवा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां