कोडरमा: जिला- प्रखण्ड अधिकारी बगैर अनुमति मुख्यालय ना छोड़े: डीसी

कोडरमा: जिला- प्रखण्ड अधिकारी बगैर अनुमति मुख्यालय ना छोड़े: डीसी

कोडरमा: बुधवार को समाहरणालय सभागार में चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने इस दौरान सभी प्रखंड और जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बगैर अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़े। डीसी ने इस बाबत सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।

कहा कि मतदान केंद्र जिनकी स्थिति जर्जर है, उन मतदान केंद्रों को चिन्हित कर जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य करें, ताकि उन मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। 19 व 20 अक्टूबर को पूरे जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कैंप चलाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को कैंप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जितने फार्म प्राप्त हुए, उनको अपलोड कर सभी का मतदाता सूची में नाम जोड़ना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीसी ने आंगनवाड़ी सेविकाओं के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों में लाने एवं शत- प्रतिशत मतदान कराने के लिए व्हिलचेयर एवं आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि अभी भी जो मतदाता छूटे हुए हैं, उनका फार्म 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाए। उन्होंने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, निदेशक डीआरडीए नेलसम एयोन बागे, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी विजय वर्मा, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल