student movement Jharkhand
राजनीति  समाचार  शिक्षा  झारखण्ड  जमशेदपुर  राज्य 

JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध

JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध झारखंड में जारी छात्र आंदोलन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जमशेदपुर शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। प्रशासन के आदेश के अनुसार 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से निषेधाज्ञा प्रभावी है और यह अगले आदेश तक जारी रहेगी। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने के साथ-साथ जुलूस, प्रदर्शन, धरना और सभा आयोजित करने पर रोक रहेगी।
Read More...
राजनीति  समाचार  शिक्षा  झारखण्ड  जमशेदपुर  राज्य 

छात्र आंदोलन पर भाजपा का सरकार पर निशाना, दुलाल भुइयां ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

छात्र आंदोलन पर भाजपा का सरकार पर निशाना, दुलाल भुइयां ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुलाल भुइयां ने JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। भालुबासा स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और छात्रों का आंदोलन इसी असंतोष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खेत और जमीन तक बेच देते हैं, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी से वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जाता है।
Read More...
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

आजसू छात्र संघ का आंदोलन: गांधी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक छात्रों का पैदल मार्च

आजसू छात्र संघ का आंदोलन: गांधी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक छात्रों का पैदल मार्च हज़ारीबाग में छात्रों ने आजसू छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी के विरोध में गांधी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया। पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने छात्रों का समर्थन करते हुए सरकार से तुरंत लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
Read More...

Advertisement