अमित शाह ने पहले चुनावी दौरे पर जीत का कनेक्शन लोहरदगा से जोड़ा

अमित शाह ने पहले चुनावी दौरे पर जीत का कनेक्शन लोहरदगा से जोड़ा

 

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: आवासीय विद्यालय में बच्चों के अस्वस्थ होने की सूचना पर लगा मेडिकल कैंप, हुई स्वास्थ्य जांच

लोहदरगा : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज लातेहार के मनिका के बाद लोहरदगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि पिछली बार हमने लोहरदगा से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी और झारखंड में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनी थी. शाह का आज झारखंड में पहला चुनावी दौरा है. उन्होंने कहा कि आप एक बार फिर पूर्ण बहुमत की कमल फूल की सरकार बनवाएं. उन्होंने कहा कि मोदी जी और रघुवर दास के नेतृत्व में सबसे पहले झारखंड को देश का विकसित राज्य बनाने का काम किया गया.

 

अमित शाह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तब झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया गया. लेकिन, अटल जी की सरकार केंद्र में बनते ही भाजपा की सरकार ने झारखंड को अलग राज्य बनाया और इस क्षेत्र के लोगों की वर्षाें पुरानी आकांक्षा को पूरा किया. उन्होंने कहा कि अनेक सालों तक यहां स्थिर सरकार नहीं बनी जिस वजह से विकास नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: शिक्षक दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने लूटी महफिल, गीत-नृत्य से शिक्षकों का किया सम्मान

 

अमित शाह ने कहा कि पहली बार भाजपा की राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और हमने गरीब, मजदूर के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, जिनके नेतृत्व में झारखंड विकास के रास्ते पर बढा.

 

अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने लोहरदगा के लिए ढेर सारे काम किए. 309 करोड़ रुपये की लागत से 750 किलोमीटर से अधिक के रास्ते का निर्माण किया गया. 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से देश भर में शहीद आदिवासियों की स्मृति में संग्राहलय बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी