Hazaribagh News: अपनी मांगों को लेकर ई रिक्शा चालकों का मटवारी गांधी मैदान में ज़ोरदार प्रदर्शन

हथियार दिखाकर असामाजिक तत्व भी ई-रिक्शा से लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं: ई रिक्शा चालक

Hazaribagh News: अपनी मांगों को लेकर ई रिक्शा चालकों का मटवारी गांधी मैदान में ज़ोरदार प्रदर्शन
प्रदर्शन में शामिल ई रिक्शा चालक

हड़ताल पर उतरे ई-रिक्शा चालको को समझाने नगर निगम के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के पदाधिकारी भी पहुंचे।

हजारीबाग: शहर के ई रिक्शा चालको ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को मटवारी गांधी मैदान में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ई रिक्शा चालकों का कहना था कि बेरोजगारी दूर करने के लिए ई-रिक्शा खरीदा। लेकिन अब ई रिक्शा के परिचालन से घर चलाना और बच्चों का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। सड़कों पर चल रही ई-रिक्शा को चेकिंग के बहाने निबंधन नहीं रहने पर कभी जप्त कर लिया जाता है तो कभी ड्राइवरी लाइसेंस नहीं रहने पर अवैध बताते भारी चालान काट दिया जाता है। हथियार दिखाकर असामाजिक तत्व भी ई-रिक्शा से लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। इससे हजारीबाग की सड़कों पर यह रिक्शा चलाना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर पहले से ही अतिक्रमण है लेकिन नगर निगम और ट्रैफिक थाना के अधिकारियों का कहना है कि ई रिक्शा के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण के लिए ई रिक्शा चालकों को दोषी ठहराया जाता है। शहर में ई रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया है।

हड़ताल पर उतरे ई-रिक्शा चालको को समझाने नगर निगम के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के पदाधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के जारी आदेश के पालन पर जोर दिया। कहा कि लोग मिल जुल कर पहले ई चालक संघ का गठन करे। इसके बाद कोई निर्णय ले। उधर ई रिक्शा चालकों का कहना था कि वह प्रशासन के सभी नियमों का पालन करेंगे। लेकिन उन्हें कुछ वक्त दिया जाए। यातायात व्यवस्था में सुधार  को लेकर नगर निगम सभागार में टोटो रिक्शा चालक एवं पदाधिकारी के बीच 25 अगस्त को एक बैठक हुई  थी। बैठक में प्रथम कि सभी टोटो चालक ब्लू रंग का ड्रेस कोड के पालन का निर्देश दिया गया था‌, वही दूसरा चौक चौराहा पर बनी लाल रेखा से पहले ही वाहन को रोक देने और टोटो चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सभी दस्तावेज बनवा लेने का निर्देश दिया गया था। वही यातायात विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी। इसके विरोध में ई रिक्शा चालक गुरुवार को हड़ताल पर उतर पड़े।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट