Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज रहीं मौजूद
गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा बलों की लॉग बुक की जांच कर निर्वाचन आयोग के मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय, गिरिडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, उनके संचालन एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



