कौलेश्वरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सौंपा ज्ञापन
On
रांची: विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हंटरगंज के कौलेश्वरी विकास प्रबंधक समिति का प्रतिनिधिमंडल श्रम नियोजन सह प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चतरा के हंटरगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कौलेश्वरी को पर्यटन स्थल घोषित करने एवं इसके समुचित विकास के संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
मुलाक़ात में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस क्षेत्र के विशेषताओं और संभावनाओं से अवगत कराया। सदस्यों ने बताया कि सनातन धर्म हिन्दू, जैन एवं बौद्ध की संगम स्थली के रूप में कौलेश्वरी पूजित पहाड़ पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पर्यटक एवं यात्री यहां प्रत्येक वर्ष आते हैं। यह क्षेत्र एक आकर्षक पर्यटन के रूप में विकसित हो सकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


