नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह

नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह

हाजीपुर (वैशाली) : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज यह स्पष्ट किया कि इस साल के अंत में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. बिहार के वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाना चाहते हैं कि बिहार के अंदर अगला चुनाव कैसे होगा, आज मैं सारे अफवाहों का निराकरण करने आया हूं. अमित शाह ने कहा कि बिहार में अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि दोनों दल भाजपा एवं जदयू एक साथ चुनाव लड़ेंगे.

अमित शाह ने यह बयान ऐसे वक्त में दिया है, जब बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर दलों के बीच तकरार अभी से शुरू हो गया है. रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा ने लोकसभा चुनाव के सीट शेयरिंग फार्मूले को आधार बनाने की दलील दी है, जबकि जदयू पहले से ही सबसे अधिक सीटें चाह रहा है. उसके पास पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम का तर्क है. अगर लोकसभा के फार्मूले पर चुनाव लड़ा गया तो जदयू व भाजपा को बराबर सीटों पर चुनाव लड़ना होगा.

उधर, नीतीश कुमार को लगातार राजद खेमा अपने साथ आने की पेशकश कर रहा है. नीतीश कुमार के राजद के सबसे मुखर विरोधी रहे रघुवंश प्रसाद सिंह भी अब नीतीश कुमार को साथ आने की पेशकश कर रहे हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी