बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत
On
Muzaffarpur Road Accident
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर एक स्कार्पियो व ट्रैक्टर के टकराने से हुई. मरमसपुर हेल्थ केयर के सामने दोनोें वाहनोें की टक्कर हो गयी. जानकारी के अनुसार, सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चार व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.Bihar: 11 dead, 4 injured in a collision between a Scorpio vehicle and a tractor on NH-28 in Kanti Police Station area of Muzaffarpur https://t.co/PQpPvK9s9u pic.twitter.com/ZHSzjbi9lu— ANI (@ANI) March 7, 2020
सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत एसकेएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने इस संबंध में बताया कि सभी मृतक मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी के रहने वाले थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



