स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना

बेरोज़गारी और महंगाई पर युवाओं का डिजिटल प्रतिरोध

स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
डिजिटल दौर में मीम और व्यंग्य बन रहे हैं विरोध की नई भाषा

“स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना” आलेख में लेखक संजय कुमार धीरज ने डिजिटल दौर में उभर रहे राजनीतिक व्यंग्य, मीम संस्कृति और युवाओं के असंतोष का विश्लेषण किया है।

आलेख: संजय कुमार धीरज

भारत का लोकतंत्र सिर्फ चुनाव से नहीं, जनता की संवेदना, असंतोष और प्रतिरोध से भी चलता है। जब दबा हुआ गुस्सा प्रतीकों और डिजिटल अभियानों में बदल जाए, तो वह सत्ता से जनता के विमुख होने का संकेत होता है। “कॉकरोच जनता पार्टी” पहली नजर में व्यंग्य लगती है, पर यह बेरोज़गारी, महंगाई, संस्थागत अविश्वास और युवाओं की निराशा की डिजिटल अभिव्यक्ति है। जब नागरिकों के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल होती है, तो प्रतिक्रिया राजनीतिक बन जाती है। नई पीढ़ी का प्रतिरोध सड़क से ज्यादा स्क्रीन पर है, पर असर कम नहीं।

व्यंग्य आज सत्ता के खिलाफ बड़ा हथियार है। जब जनता मज़ाक उड़ाने लगे, तब भय टूटता है। यह मनोरंजन नहीं, प्रतीकों से राजनीतिक चेतना जताना है। 2011 का अन्ना आंदोलन सत्ता परिवर्तन तक गया। उसके पास नैतिक आग्रह और वैकल्पिक दिशा थी। आज का असंतोष नाराज़ तो है, पर दिशा अस्पष्ट है। शोर है, संगठित आंदोलन नहीं। सवाल बड़ा है कि यह बदलाव लाएगा या सिर्फ डिजिटल विस्फोट बनकर रह जाएगा?

रील, ट्रेंड और एआई मीम आज जनमत बनाते हैं। पर सवाल है- क्या सोशल मीडिया जनता की आवाज़ है या एल्गोरिद्म का बाज़ार? हर असहमति को “टूलकिट” या “राष्ट्रविरोध” कहना लोकतंत्र को भय से चलाएगा, संवाद से नहीं। लंबे समय तक सत्ता में रहने पर समर्थन स्थायी नहीं होता। बेरोज़गारी, परीक्षा घोटाले, महंगाई असली मुद्दे हैं। युवा भाषण नहीं, अवसर और भविष्य चाहता है। जब भविष्य धुंधला हो, तो व्यंग्य ही विरोध बनता है।   

यह भी पढ़ें: नार्वे में उठा सवाल और भारत का जवाब: कूटनीति, पत्रकारिता और धारणा की राजनीति

आज “वायरल दृश्यता” वैचारिक निरंतरता से बड़ी हो गई है। विपक्ष के गंभीर मुद्दे मीम के नीचे दब जाते हैं। राजनीति विचार से ज्यादा दृश्य-उत्पादन बन रही है। इससे असली मुद्दे स्थायी दबाव नहीं बना पाते। संविधान नागरिक को सवाल पूछने का अधिकार देता है। किसी भी डिजिटल मुहिम को दल के लाभ-हानि से नहीं, इस कसौटी पर तौलें- क्या वह जनता के असली मुद्दे उठा रही है? क्या सत्ता को जवाबदेह बना रही है? अगर हाँ, तो उसे खारिज करना लोकतंत्र को कमजोर करेगा। 

यह भी पढ़ें: आजसू ने दुमका में किया संगठन विस्तार, प्रखंड प्रभारियों की घोषणा

“कॉकरोच जनता पार्टी” जैसी घटनाएँ याद दिलाती हैं कि लोकतंत्र सिर्फ सत्ता की स्थिरता नहीं, जनता की बेचैनी सुनने की क्षमता भी है। सत्ता समझे कि हर आलोचना षड्यंत्र नहीं। विपक्ष समझे कि वायरल होना आंदोलन नहीं। जनता समझे कि लोकतंत्र गुस्से से नहीं, विवेक से बचता है। राष्ट्र का भविष्य मीम्स से नहीं, नागरिक चेतना से तय होगा।

(लेखक समृद्ध झारखंड के ब्यूरो एवं युवा पत्रकार संगठन के सदस्य हैं।)

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih News: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न
Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट
मंडल कारा धनबाद में डालसा का हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत 10 अधिकारियों का तबादला
BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू
Koderma News: जैन समाज का ऐतिहासिक आक्रोश, साध्वियों की मौत पर काला बिल्ला लगाकर निकाली विशाल मौन रैली