बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए एसडीआरएफ और स्वयंसेवकों को तैनात किया है।
भागलपुर: बुद्ध पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को भागलपुर के बरारी गंगा घाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर नीलू कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम, आपदा मित्र और स्थानीय स्वयंसेवकों को विभिन्न घाटों पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से निपटा जा सके।
बरारी पुल घाट पर सनोज पासवान और मोहम्मद आबिद को तैनात किया गया है, जबकि सीढ़ी घाट पर अमित कुमार और मुनीलाल साह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं मुसहरी घाट पर तुलसी यादव और सुशील यादव तथा बुढ़ानाथ घाट पर मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद अल्ताफ को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
