देवघर: भाजपा को जिताने के लिए लोजपा लगा रही ताकत: प्रधान

देवघर: भाजपा को जिताने के लिए लोजपा लगा रही ताकत: प्रधान

देवघर: झारखंड विधानसभा चुनाव की आहट तेज होने लगी है और इस बाबत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी ने 81 सीटों वाली विधानसभा में कम से कम 65 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। इसी अभियान में लोक जनशक्ति पार्टी ने भी अपनी कसरत का आगाज कर दिया है। जिले के जसीडीह स्थित निजी सभागार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि हम प्रदेश की सभी सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने के लिहाज से काम कर रहे हैं।
श्री प्रधान ने कहा कि 15 सितंबर को जरमुंडी विधानसभा के बासुकीनाथ धाम से चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। यहां एक जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी तादात में लोग मौजूद होंगे। इस जनसभा में एनडीए के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इस बाबत तमाम इंतजामात किये जा रहे हैं, ताकि जनता अपनी परेशानी को यहां बता सकें। इस परेशानी का निराकरण रघुवर सरकार से मिलकर करवाया जाएगा। प्रधान ने कहा कि जिन 6 सीटों पर एलजेपी का दावा है, वहां एनडीए के उम्मीदवार नहीं हैं। गौरतलब हो कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं से लेकर स्थानीय नेता तक लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर जमीन तैयार करने में जुटे हैं। केंद्र के प्रमुख नेताओं दौरा भी जारी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी अपने लक्ष्य को पाने के लिए कितनी सजग है। 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रांची पहुँच रहे हैं। वे झारखंड विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। लोजपा का दावा है कि एनडीए विधनसभा चुनाव में अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव JSSC-CGL विवाद पर परिमल नाथवानी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, CBI जांच या सर्वदलीय कमेटी का दिया सुझाव
Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम
Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, केएफसी और मैग्नम समेत 17 प्रतिष्ठानों की जांच
Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी