आजसू की दो दिवसीय विचार मंथन की बैठक 13 फरवरी से

आजसू की दो दिवसीय विचार मंथन की बैठक 13 फरवरी से

रांची: राजधानी में 13 फरवरी से आजसू पार्टी हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में दो दिवसीय विचार मंथन कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस बैठक में राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद आई राजनीतिक बदलाव के बीच अपनी भूमिका तय करने और जन मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढाने को लेकर चर्चा की जायेगी।

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अगुवाई में यह बैठक की जाएगी। 13 से 14 फरवरी तक होने वाली इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों के अलावे कुछ केंद्रीय पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में चुनावी नतीजों की समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक में सुदेश उम्मीदवारों से चुनाव के अनुभवों के साथ समीकरणों पर भी विचार करेंगे एवं पार्टी की भविष्य की राजनितिक क़दमों के लिए खाका तैयार किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के कई आंतरिक मुद्दों पर भी चर्चा की जायेगी।

आजसू पार्टी का कहना है कि राज्य के समस्याओं के समाधान एवं ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए कार्यकर्त्ता जनता बीच अपनी मौजूदगी बनाये रखेंगे। इसके अलावा वर्तमान सरकार ने लोगों से कई वादे किये हैं, जिसे लेकर भी बैठक में चर्चा की जायेगी। साथ ही पार्टी ने जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ा था, वो मुद्दे भी चर्चा के विषय रहेंगे।

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

 

यह भी पढ़ें: आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न