मां विंध्यवासिनी मंदिर के दान पात्रों से निकले 18.27 लाख रुपये, प्रशासन ने कराई गणना

दान पात्र से धुआं और आग की सूचना मिलने के बाद हुई कार्रवाई

मां विंध्यवासिनी मंदिर के दान पात्रों से निकले 18.27 लाख रुपये, प्रशासन ने कराई गणना
मां विंध्यवासिनी मंदिर की दान पेटिकाओं की गणना करते प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी।

मीरजापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में स्थापित 11 दान पेटिकाओं से कुल 18 लाख 27 हजार 523 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई।

मीरजापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर में स्थापित दान पेटिकाओं से बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि की गणना की गई। कुल 11 दान पेटिकाओं से 18 लाख 27 हजार 523 रुपये प्राप्त हुए, जिन्हें नियमानुसार विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी के खाते में भारतीय स्टेट बैंक की विंध्याचल शाखा में जमा करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मंदिर परिक्रमा मार्ग स्थित 18 नंबर दान पात्र से धुआं और आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर संबंधित दान पात्र के साथ अन्य दान पेटिकाओं को भी खोलकर उनकी जांच और धनराशि की गणना कराई गई।

नायब तहसीलदार गरिमा यादव की निगरानी में 11 दान पेटिकाओं को खोला गया। दान राशि की गिनती मंदिर परिसर की छत पर स्थित श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रही।

गणना पूरी होने के बाद प्राप्त धनराशि को भारतीय स्टेट बैंक, विंध्याचल शाखा में जमा कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: 15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी और परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम

इस दौरान राजस्व कर्मी सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरेंद्र दुबे, अनिल सोनकर, राकेश सोनकर, महेश सोनकर, चंद्रमणि तिवारी, शिव चौरसिया और घनश्याम पांडे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे तथा गणना कार्य में सहयोग किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

G7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की संभावित मुलाकात, व्यापार, H-1B वीजा और ऊर्जा सहयोग पर हो सकती है अहम चर्चा G7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की संभावित मुलाकात, व्यापार, H-1B वीजा और ऊर्जा सहयोग पर हो सकती है अहम चर्चा
रील बनाने का शौक बना जानलेवा, सरोवर में डूबकर हाईस्कूल छात्र की मौत
अमेरिका-ब्रिटेन समेत 22 देशों ने ईरान को घेरा, संयुक्त बयान से बढ़ा दबाव
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन घोषित, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा
मां विंध्यवासिनी मंदिर के दान पात्रों से निकले 18.27 लाख रुपये, प्रशासन ने कराई गणना
12 जून का इतिहास: इंदिरा गांधी केस से लेकर विश्व बालश्रम निषेध दिवस तक
Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज 
Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि
Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न