25 गांव के किसानों को जेनरेटर वितरित
On
देवघर: मधुपुर विधानसभा के किसानों को दीपावली का तोहफा मिला है, देवघर स्थित अपने आवास पर श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने 25 गांव के किसानों को जनरेटर का वितरण किया। पलिवार ने कहा कि दीपावली में हर घर रोशन हो इसके लिए सरकार भी चिंतित है, लिहाजा शादी-विवाह और अन्य समारोह में गांव में बिजली की समस्या हो जाती है।
इसी को दूर करने के लिए सामूहिक रूप से जनरेटर का वितरण किया गया है। इससे गांव रोशनी से जगमग होंगे। कहा कि मैंने अपने विधायक कोष व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोटे से जनरेटर का वितरण किया है। पलिवार ने कहा कि मधुपुर विधानसभा के 25 गांव को यह जनरेटर दिया गया है व जल्द ही 40 गांव को और दिये जाएंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


