कार्ड धारकों ने आक्रोश मार्च निकाला
On
बगोदर : प्रखंड के चौधरीबांध पंचायत के उल्लिबार के कार्डधारियों ने डीलर बासुदेव प्रसाद साहू पर तीन माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। इस बाबत कार्डधारियों ने सोमवार को आक्रोश व्यक्त किया। कार्ड धारकों ने पंचायत के मुंडरो कसियाडीह से उल्लिबार गांव में एक आक्रोश मार्च निकाला गया। जहां डीलर बासुदेव प्रसाद साहू के दुकान पर पहुंचकर डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीलर पर कार्यवाही की मांग की है।
क्या है मामला
इस संबंध में राशन कार्ड धारकों का कहना है कि डीलर बासुदेव प्रसाद साहू के द्वारा तीन माह का राशन नहीं दिया जा रहा है। जबकि कई कार्डधारियों के कार्ड पर राशन दिए बेगैर राशन कार्ड में अंकित कर दिया जाता है। राशन मांगे जाने पर कार्ड धारकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस बाबत मुखिया प्रतिनिधि प्रेमचंद साहू ने कहा कि डीलर पर हर बार कार्ड धारकों के साथ राशन देने को लेकर विवाद होते रहता है। इससे पूर्व डीलर को तीन बार सस्पेंड भी कर दिया गया है। इसके बाद भी अपनी कारगुजारियों से कार्ड धारकों को परेशान करता है। इस संबध में डीलर का कहना है कि मामला बेबुनियाद है। मेरे द्वारा निरंतर अनाज का वितरण किया जाता है। मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा पैसे की मांग की जाती है। नहीं देने पर इस तरह का हथकंडा अपनाए जा रहे हैं। जो जांच का विषय है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


