बाबूलाल के भाजपा में शामिल होने पर झामुमो की बेहद तल्ख टिप्पणी
रांची : बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी पर झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा ने बेहद तल्ख टिप्पणी की है. झामुमो ने ट्वीट कर बाबूलाल मरांडी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कटाक्ष किया है. झामुमो ने लिखा – झारखंड की जनता ने भाजपा एवं उसकी बी टीम को आज वापस एक कर दिया. वैसे छह विधायक भेज रघुवर सरकार को पांच साल लूट की छूट ये पहले ही दे चुके थे. अब शायद भाजपा को यह मानने में संकोच नहीं होगा कि 19 में 16 साल इन्होंने झारखंड और झारखंडियों को तबाह किया. आज का खाली खजाना इस बात की गवाही है.
.@yourBabulal जी को घर वापसी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
झारखण्ड की जनता ने भाजपा एवं उसकी B टीम को आज वापस एक कर दिया। वैसे 6 विधायक भेज रघुबर सरकार को पाँच साल ‘लूट की छूट’ ये पहले ही दे चुके थे।अब शायद भाजपा को ये मानने में संकोच भी नहीं होगा की 19 में 16 साल इन्होंने https://t.co/z9wfKxqFJ7— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) February 17, 2020
इससे पहले सुबह एक ट्वीट कर झामुमो ने कहा था कि देश और झारखंड के इतिहास में बाबूलाल जी का नाम पाॅलिटिकल होलसेलर के नाम से दर्ज हो चुका है. झारखंड में अपना अस्तित्व खो चुके भाजपा और बाबूलाल जी अब अपनी जमीन तलाश रहे हैं. पार्टी ने लिखा अपने मतलब के लिए बने इन होलसेलर और खरीददार को झारखंडी जनता पूरी तरह नकार चुकी है.
झारखण्ड और झारखंडियों को तबाह किया। आज का ख़ाली ख़ज़ाना इस बात की गवाही है।
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) February 17, 2020
Related Posts

Latest News



