जेएसएसपीएस कैडेट्स को पढ़ाया ईमानदारी का पाठ

जेएसएसपीएस कैडेट्स को पढ़ाया ईमानदारी का पाठ

रांची: सीसीएल के सतर्कता विभाग द्वारा आहूत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2019 के अंतर्गत गुरुवार को राजधानी के खेलगांव में जेएसएसपीएस कैडटेस को ईमानदारी: एक जीवन शैली के महत्व को समझाया गया। इस दौरान इन्हें चरित्र निर्माण, ईमानदारी, बहादुरी, अनुशासन, देशभक्ति आदि का पाठ पढ़ाते हुए जागरूक किया गया।

ज्ञात हो कि जेएसएसपीएस कैडेट्स सीसीएल व राज्‍य सरकार द्वारा संचालित स्पोेर्टस अकादमी है, जहां उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षत किया जा रहा है। सभी का उद्देश्य झारखंड व भारत हेतु 2024 ओलंपिक में अधिक से अधिक मेडल प्राप्त करना है। कैडटस को उनके जीवन में नैतिक मूल्यों की महत्ता को बताया गया, ताकि इस प्रकार जीवन के महत्व को वे विद्यार्थी जीवन में ही जान सकें। यह बताया गया कि जीवन में अच्छे इंसान के तौर पर ये अपनी पहचान किस प्रकार से कायम कर सकते हैं। कैडटस को उनके देश के विकास में योगदान के बारे में बताया गया।

गौरतलब है कि सीसीएल रांची व अपने कमांड क्षेत्र में स्कूली बच्चों के बीच वाद- विवाद, पेंटिंग सहित कई प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को नैतिक ज्ञान से लैश करने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान जेएसएसपीएस के कैडेट्स द्वारा भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ईमानदारी से जीवन जीने के शैली पर अपने विचार प्रकट किया। इस अवसर पर सीसीएल रांची से महाप्रबंधक (सतर्कता) इंचार्ज वीके सिंह, महाप्रबंधक (सतर्कता) एसके सिंह, महाप्रबंधक (सीएसआर) एके सिंह, मुख्य प्रबंधक (सतर्कता) स्वंय प्रकाश, वरीय प्रबंधक (खनन) पी मैती सहित जेएसएसपीएस सीईओ, बसाब चौधरी व कोच सहित कई लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त
2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात
Skoda Peaq Electric SUV: 647 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स उड़ाएंगे होश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा