#parineetichopra परिणति चोपड़ा व अर्जुन कपूर ने शेयर किया अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर, जानिए तारीख
मुंबई : एक्टर अर्जुन कपूर व एक्ट्रेस परिणति चोपड़ा ने आज अपनी आने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फरार का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया. इन दोनों ने एक दूसरे के फिल्मी चरित्र के बारे में बताया. ये दोनों पार्टनर इन क्राइम हैं. फिल्म में अर्जुन कपूर का नाम पिंकी दहिया और परिणति चोपड़ा का नाम संदीप कौर है. यह फिल्म यशराज बैनर के तले बनी है. फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है जो एक क्राइम काॅमेडी है.
Mere partner ki faraar partner! Me! As SANDEEP.@arjunk26 #DibakarBanerjee’s #SandeepAurPinkyFaraar in cinemas on 20th March, 2020 @SAPFTheFilm @yrf pic.twitter.com/r6L3zIoQhG
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) March 3, 2020
अर्जुन कपूर व परिणति चोपड़ा की यह फिल्म 20 मार्च को थियेरटर में रिलीज होगी. यह फिल्म थोड़े देर से रिलीज हो रही है. पहले इसे 2018 में रिलीज करना था, फिर इसे 2019 में रिलीज करने की तारीख रखी गयी, लेकिन फिल्म रिलीज हो नहीं सकी और आखिरकार अब यह थियेटर में जाने वाली है.
Introducing my partner in crime, Sandeep urf @ParineetiChopra in #DibakarBanerjee’s #SandeepAurPinkyFaraar, releasing on 20th March, 2020! @SAPFTheFilm @yrf pic.twitter.com/6az2mt8H6a— Arjun Kapoor (@arjunk26) March 3, 2020
दोनों एक्टर ने इस फिल्म से उम्मीदें लगा रखी है. परिणति चोपड़ा इन दिनों शायना नेहवाल की बायोपिक के लिए शूटिंग भी कर रही हैं.
Meet me Pinky Dahiya urf Sandeep ka Faraar partner@ParineetiChopra #DibakarBanerjee @SAPFTheFilm @yrf #SandeepAndPinkyFaraar pic.twitter.com/JN7nVtl1iS
— Arjun Kapoor (@arjunk26) March 3, 2020




