होटल कैपिटल हिल में फैशन एग्जिबिशन आईना का हुआ शुभारंभ
On
रांची: आज से होटल कैपिटल हिल में दो दिवसीय एग्जिबिशन आईना का शुभारंभ किया गया । इस एग्जिबिशन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण और समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ऊषा पांडे ने किया।
इस एग्जिबिशन में लगभग 50 स्टॉल लगायें गए हैं जिसमें न सिर्फ रांची बल्कि दिल्ली, कलकत्ता, मुंबई, रायपुर, इंदौर, धनबाद, रामगढ़, चंडीगढ़, जमशेदपुर, उड़ीसा के भी स्टॉल होल्डर हैं। विभिन्न शहरों से आये लोग अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे।
[URIS id=9499]
यहाँ डिजाईनर साड़ियों से लेकर घर-घरेलु के वस्तु भी उपलब्ध हैं, इसके साथ ही सूट्स, फूट वियर, बैग्स, इमिटेशन ज्वेलरी, आदि के स्टॉल भी लगाए गए हैं । तीज और रक्षाबंधन के अवसर पर यहाँ सुन्दर राखियों के और वाटिक प्रिंट्स साड़ियों के भी स्टॉल लगाये गए हैं जो इस एग्जिबिशन का आकर्षण केंद्र बना हुआ है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







