दीया मिर्ज़ा ने की नए प्रोडक्शन हाउस वन इंडिया स्टोरीज की घोषणा

दीया मिर्ज़ा ने की नए प्रोडक्शन हाउस वन इंडिया स्टोरीज की घोषणा

 

अर्थपूर्ण कंटेंट को सामने लाने के लिए अपने 38वें जन्मदिन पर प्रोडक्शन हाउस को किया लॉन्च

बॉलीवुड दिवा दीया मिर्ज़ा ने अर्थपूर्ण कंटेंट पर काम करने के मकसद से वन इंडिया स्टोरीज एलएलपी नाम से एक प्रोडक्शन हाउस की घोषणा की है. उन्‍होंने वास्तविक कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए विभिन्न फॉर्मेट्स और माध्यमों का इस्तेमाल करने के लिए उन्‍होंने इस कंपनी की योजना बनाई है. आपको बता दें कि मुद्दा पर्यावरण से जुड़ा हो या जलवायु से या फिर सिनेमा से, खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने हमेशा सामने आकर अपनी बातें रखी हैं. अब दीया अपनी उपलब्धियों की सूची में वन इंडिया स्टोरीज प्रोडक्‍शन हाउस के जरिये एक और अध्याय जोड़ने जा रही हैं.

इस बारे में बताते हुए दीया मिर्जा ने कहा हम अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज के कुछ बेहतरीन लोगों से हाथ मिलाने की योजना बना रहे हैं. हम खासतौर पर महिलाओं की मुख्य भूमिकाओं वाली कहानियों पर काम करेंगे. वह कई कंटेंट राइटर्स, स्क्रिप्ट राइटर्स और फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं और जल्द ही नई घोषणाएँ करेंगी.

दीया कहती हैं, मैं एकता की शक्ति में यकीन रखती हूँ, हम सभी एकता और मानवता के धागे से बँधे हुए हैं और वन इंडिया स्टोरीज को इसी विचार के साथ बनाया गया है. हम ऐसी कहानियाँ बनाना चाहते है, जो हमे एक दूसरे और इस ग्रह से हमारे रिश्तों को याद दिलाएगी और हमे सोचने पर मजबूर कर देगी. यह मेरे लिए एक बहुत ही खास शुरुआत है, कुछ ऐसा जो मैं हमेशा से करना चाहता थी. मुझे उम्मीद है कि अपनी हर कहानी में हम अपना नजरिया दर्शकों के सामने रखने में सक्षम होंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां