बगोदर: प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 2500 विद्यार्थी

बगोदर: प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 2500 विद्यार्थी

28 अक्टूबर को सफल अभ्ययर्थी होंगे सम्मानित
बगोदर: प्रतिभा विकास मंच द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस बाबत बगोदर में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, जिनमें बेको हाईस्कूल गोपालडीह, घाघरा साइंस काॅलेज बगोदर, हेंसला हाईस्कूल और केबी हाईस्कूल डुमरी शामिल थे। परीक्षा करीब ढाई हजार विद्यार्थियों ने लिखी है।
प्रतिभा मंच के संरक्षक अजय कुमार महतो ने बताया कि उक्त परीक्षा का आयोजन मुख्य रूप से छात्र- छात्राओं में प्रतिभा का विकास करना है, ताकि आने वाले दिनों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हो सके। सातवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक के विषयवार परीक्षा का परिणाम 20 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को मंच के बैनर तले 28 अक्तूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह आहूत कर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 256 विक्षकों पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया था। बताया गया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य है झारखंड के धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो समेत विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारना है।
मौके पर प्रतिभा विकास मंच के संरक्षक अजय कुमार महतो, सचिव शमशाद आलम, मुख्य सलाहकार नवीन कुमार, केंद्राधीक्षक लखन लाल साव, केंद्राधीक्षक राकेश कुमार, छोटन प्रसाद छात्र, संजय मंडल, हीरामन महतो, हाफिज अंसारी, नारायण साव, नीतीश कुमार, समेत अन्य शिक्षक शामिल थे। वहीं परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने बताया कि परीक्षा का आयोजन काफी सराहनीय है। इससे छात्र-छात्राओं में अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

Sahebganj News: स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! गर्भवती को लेने जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, धक्का लगाने के बाद भी नहीं हुई स्टार्ट Sahebganj News: स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! गर्भवती को लेने जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, धक्का लगाने के बाद भी नहीं हुई स्टार्ट
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला
Dhanbad Land Subsidence: तेतुलमारी में आधी रात जमीन धंसी, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग
ग्रेट प्लेस टू वर्क® की टॉप-100 सूची में शामिल हुई वेदांता, कर्मचारियों के लिए बनाई ₹2500 करोड़ की संपत्ति
गिरिडीह की बेटी श्रद्धा कुमारी बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, BPSC 70वीं परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
सरला बिरला पब्लिक स्कूल का ‘चेकमेट चैंपियंस’ शिविर संपन्न, युवा शतरंज खिलाड़ियों ने सीखे जीत के गुर