आतंकी कलीमुद्दीन का रिमांड पांच दिन बढ़ा, सफेदपोश से सांठगांठ का खुलासा

आतंकी कलीमुद्दीन का रिमांड पांच दिन बढ़ा, सफेदपोश से सांठगांठ का खुलासा

कलीमुद्दीन से झारखंड के अलावा ओडिशा, बंगाल व आंध्र प्रदेश की एटीएस टीम ने पूछताछ की है। अल कायदा के नेटवर्क व उसको फैलाने में कलीमुद्दीन की भूमिका पर सघन पूछताछ हुई, जिसमें जांच एजेंसियों को अहम जानकारियां मिली हैं।
स्टेट ब्यूरो: अलकायदा के संदिग्ध आतंकी कलीमुद्दीन की रिमांड अवधि को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बाबत एटीएस द्वारा सीजेएम कोर्ट में पुछताछ हेतु अवधि बढ़ाने संबंधी दोबारा अर्जी दी गई थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया। कलीमुद्दीन से गुप्त स्थान पर कड़ी पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई सफेदपोशॉ द्वारा उसे संरक्षण देने की बात उजागर हुई है।
सूत्रों के अनुसार कलीमुद्दीन ने अपने उन मददगारों के नाम बता दिया है, जो उसे वित्तीय सहायता दिया करता था। एटीएस की पुछताछ में आतंकी ने बताया कि उसने ही चतरा के आतंकी सुफियान की मुलाकात ओडिशा के कुख्यात अब्दुल रहमान उर्फ कटकी से कराई थी। इसके बाद सुफियान को पाकिस्तान में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी। सुफियान ने झारखंड़ में चतरा व आसपास के इलाके के युवकों को प्रशिक्षण के लिए तैयार किया है। एटीएस पदाधिकारियों ने बताया कि चतरा का सुफियान मौलाना कलीम के आजादनगर रोड नंबर 13 स्थित मदरसा में मदरसा में ठहरता था। एटीएस ने मौलाना कलीम से जानकारी हासिल की है कि वह कितनी जगहों पर बैठक कर युवओं को प्रेरित करता था। एटीएस ने उसका पूरा नेटवर्क तोड़ने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर कर दी है।
एंटी टेररिस्ट स्क्वायड की पूछताछ में कलीमुद्दीन ने स्वीकार किया कि उसने जमशेदपुर के मानगो, काली, पोटका, सरायकेला, चांडिल, रांची और अन्य इलाकों के कई युवकों को आतंकवादी संगठन से जोड़ा है। कुछ दिन पहले उसे जमशेदपुर से कोलकाता जाने के दौरान टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। कलीमुद्दीन ने एटीएस की टीमों को बताया कि अलकायदा से जुड़ने वालों को सऊदी अरब से काठमांडू के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता है। वहां से प्रशिक्षण लेकर आतंकवादी भारत लौटते हैं। जमशेदपुर के धातकीडीह के अब्दुल सामी, अबु सूफियान और मसूद प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अब्दुल सामी तिहाड़ और मसूद जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद हैं। दोनों 2016 में गिरफ्तार किये गये थे।
कलीमुद्दीन ने एटीएस को जानकारी दी है कि तिहाड़ जेल में बंद जमशेदपुर के मानगो निवासी जीशान अली का भाई आर्सियान भी अलकायदा से जुड़ा था और फिलहाल तुर्की में रह रहा है।
जीशान व आर्सियान 2008 में जमशेदपुर से बेंगलुरु गया था, इसी के बाद से इसका पता नही है। चतरा निवासी अबु सुफियान जेहादी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गया था, जिसके बाद से अब भी तक नही लौटा है। अलकायदा से संबंधों के आरोप में जीशान अली जेल में है। इसके अलावे आतंकियों की मुलाकातों के बारे में भी एटीएस टीम को कई अहम जानकारियां हासिल हुईं हैं। माना जा रहा है कि रिमांड अवधि बढ़ने के बाद और भी कई रहस्यों का उदभेदन हो सकता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर