Heritage News
समाचार  राष्ट्रीय  पश्चिम-बंगाल  ताज़ा खबरें  

13 साल बाद फिर आबाद होगी राइटर्स बिल्डिंग, लौटेगा बंगाल सरकार का ऐतिहासिक केंद्र

13 साल बाद फिर आबाद होगी राइटर्स बिल्डिंग, लौटेगा बंगाल सरकार का ऐतिहासिक केंद्र कोलकाता की ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग एक बार फिर पश्चिम बंगाल की सत्ता का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। 2013 में राज्य सचिवालय को नवान्न शिफ्ट किए जाने के बाद यहां प्रशासनिक गतिविधियां लगभग बंद हो गई थीं। अब नई भाजपा सरकार ने सरकार का कामकाज फिर से राइटर्स बिल्डिंग से संचालित करने का फैसला लिया है। 18वीं शताब्दी में बनी यह इमारत अंग्रेजों के प्रशासनिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रही है। आजादी के बाद यह पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय का मुख्य केंद्र बन गई थी।
Read More...
समाचार  राष्ट्रीय 

राजस्थान के मिश्रोली में मिला करोड़ों साल पुराना भू-विरासत का खजाना

राजस्थान के मिश्रोली में मिला करोड़ों साल पुराना भू-विरासत का खजाना राजस्थान के झालावाड़ जिले के मिश्रोली क्षेत्र में स्थित दुर्लभ बेसाल्टिक ज्वाइंट्स को भू-विरासत का महत्वपूर्ण खजाना माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इन चट्टानों का निर्माण करीब 6.5 करोड़ वर्ष पहले ज्वालामुखी लावे के ठंडा होने से हुआ था। देश में केवल कुछ ही स्थानों पर इस प्रकार की प्राकृतिक संरचनाएं देखने को मिलती हैं। भारतीय सांस्कृतिक निधि (इन्टेक) ने इस क्षेत्र को भू-विरासत सूची में शामिल किया है। इन दुर्लभ चट्टानों की सुरक्षा के लिए यहां निजी खनन पर रोक लगा दी गई है।
Read More...

Advertisement