Hazaribagh News: हादसे में खोए हाथ-पैर, पर हिम्मत नहीं हारी

साइकिल से देश भ्रमण कर रहे हैं सजुल

Hazaribagh News: हादसे में खोए हाथ-पैर, पर हिम्मत नहीं हारी
सजुल टुडू

सजुल का मानना है कि दिव्यांगता शारीरिक होती है, मानसिक नहीं।

हजारीबाग: एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद अमर होसले बुलंद हैं। जीवन की कठिनाइयों को ताकत बनाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि हिम्मत से बड़ी कोई ताकत नहीं। टाटीझरिया के रहने वाले 27 वर्षीय सजुल टुडू ने साइकिल के सहारे 156 दिनों में देश के 11 राज्यों का 7430 किलोमीटर का सफर पूरा किया। इस सफर का मकसद केवल दूरी तय करना नहीं था, बल्कि समाज को यह संदेश देना था कि दिव्यांगता किसी की राह में रुकावट नहीं बन सकती।

साल 2014 में ट्रांसमिशन लाइन पर काम करते समय ऊंचाई से गिरने पर सजुल टुडू ने एक हाथ और एक पैर खो दिया। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय जिंदगी को नए सिरे से जीने का निर्णय लिया। डॉक्टरों ने भी हिम्मत दी और फिर 18 मार्च 2025 को उन्होंने हजारीबाग से अपनी यात्रा शुरू की।

लाल-पीले रंग की साइकिल से निकले सजुल टुडू ने बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा होते हुए हजारों किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सम्मान मिला।

सजुल का मानना है कि दिव्यांगता शारीरिक होती है, मानसिक नहीं। उनका संदेश है कि अगर मन में हिम्मत हो तो जीवन की कोई भी कठिनाई व्यक्ति को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पीएम-जनमन योजना से साहिबगंज के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Tags:   

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा