रांची के अखबार : कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर, बरवाडीह में भाजपा नेता को गोली मारी, अन्य खबरें

रांची के अखबार :  कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर, बरवाडीह में भाजपा नेता को गोली मारी, अन्य खबरें

प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने पर एक विशेष स्टोरी दी है. शीर्षक है: उम्रदराज हैं या गंभीर बीमारी से ग्रसित, तो जानलेवा हो सकता है कोरोना, सचेत रहें. अखबार ने झारखंड में अबतक कोरोना से 20 मरीजों की हुई मौत और रिम्स में भर्ती कई गंभीर मरीजों के विश्लेषण के आधार पर यह स्टोरी दी है. रिम्स में 45 लोग रिम्स के कोविड 19 अस्तपाल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, इनमें 20 की स्थिति को गंभीर मानकर डाॅक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

अखबार ने खबर दी है कि कोरोना मरीजों की कुल संख्या छह लाख 97 हजार के साथ संक्रमण क मामले में भारत दुनिया के देशों में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है. वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले में नंबर एक पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राजील है. अखबार ने एक खबर दी है कि कई जिलों में नक्सली और उग्रवादी सक्रिय हुए हैं. यह खुफिया विभाग की रिपोर्ट हैं. हालांकि पिछले साल से घटनाएं कम हुई हैं. अखबार ने संक्षेप में खबर दी है कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को देसी सोशल मीडिया एप ऐलिमेंटस लांच की.

अखबार ने खबर दी है कि कोरोना मरीजों की कुल संख्या छह लाख 97 हजार के साथ संक्रमण क मामले में भारत दुनिया के देशों में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है. अखबार ने एक खबर दी है कि कई जिलों में नक्सली और उग्रवादी सक्रिय हुए हैं. यह खुफिया विभाग की रिपोर्ट हैं. हालांकि पिछले साल से घटनाएं कम हुई हैं. अखबार ने संक्षेप में खबर दी है कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को देसी सोशल मीडिया एप ऐलिमेंटस लांच की.

पहले पन्ने पर एक खबर है कि देवघर जिला स्थित झारखंड के दुम्मा बार्डर पर सुल्तानगंज के ओर से सावन महीने की शुरुआत पर आ रहे कांवरियों को पुलिस ने रोक दिया तो उन्होंने पथराव कर दिया. इसके बाद श्रद्धालु झारखंड बिहार पर बने गेट पर ही जलार्पण कर वापस चले गए.

हिंदुस्तान अखबार ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान को लीड खबर बनाया है. हेडिंग है : अस्पताल हो या बाॅर्डर हमारी पूरी तैयारी. राजनाथ ने कोरोना वायरस सेे लड़ने व एलएसी की तैयारियों पर बयान दिया. राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में कोविड अस्पताल का जायजा लेने गए थे. वहां 12 दिन में सबसे बड़ा कोविड अस्पताल तैयार किया गया है. झारखंड में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी है और 53 नए मरीज मिले हैं. अखबार ने उम्मीद जताते हुए खबर दी है कि मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट 10 तक आएगा. वहीं, आज से शुरू हो रहे सावन की खबर है. शीर्षक है: सावन शुरू: बाबा बैद्यनाथ के आज से लाइव दर्शन.

दैनिक जागरण ने लातेहार के बरावडीह में भाजपा नेता जयवर्द्धन सिंह की गोली मार कर हत्या करने की घटना को लीड खबर बनाया है. यह घटना रविवार, पांच जुलाई शाम साढे बजे बरवाडीह बस स्टैंड के पास घटी. दो अपराधियों ने आकर उन्हें गोली मार दी. अखबार ने दूसरी अहम खबर जमशेदपुर की घटना को बनाया है, जब एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत होने पर शव का दाहसंस्कार स्थानीय लोगों ने करने का विरोध किया और पथराव किया. इसके खिलाफ पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न