पैसे देकर खरीदे जा रहे हैं विधायक: हेमंत

पैसे देकर खरीदे जा रहे हैं विधायक: हेमंत

लातेहार/बालूमाथ: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को लूटेरों का चारागाह बना डाला है। यहां जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में घूस लिया जाता है।

बालूमाथ के जोगियाडीह मैदान पर आयोजित अनुसूचित जाति व जनजाति महासम्मलेन को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला भला भ्रष्टाचार कैसे खत्म कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के बल भाजपा अब विधायकों को खरीद रही है। साजिश के तहत छ्त्तीसगढ़ के आदमी को झारखंड का मुख्यमंत्री बनकर लूटने का काम किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि यदि झामुमो आंदोलन नहीं करता तो आदिवासियों की जमीन सीएनटी एसपीटी एक्ट हटाकर लूट ली जाती। कहा कि पूर्व में बिना ग्राम सभा के कोई जमीन किसी सरकारी काम में नही लाया जाता था, आज कनून बदलकर बिना ग्राम सभा के ही जमीन लूटने का काम हो रहा है।

श्री सोरेन ने कहा कि यदि इस बाबत कोई विरोध कर रहा है तो उसे जेल या फिर पुलिस की गोली मिल रही है। बालूमाथ तेतरियाखाड़ समेत कई खादानों से निकलने वाला कोयला हरियाणा, दिल्ली समेत पूरा देश जगमगाता है, लेकिन विडंबना है कि झारखंड के लोग ही अंधेरे में जीने को विवश है। उज्जवला गैस व शौचालय के नाम पर गरीबों को गुमराह करने का काम हो रहा है। ऐसे में लोग जागरुक होकर अपने वोट का प्रयोग करें। मौके पर राजेंद्र गंझु, प्रभु दयाल उरांव के अलावे हरि भगत, परमेश्वर गंझु, रामलाल उरांव, तेतरा भगत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया.... लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई