कोरोना से लड़ने के लिए सोनिया गांधी ने चिट्ठी में मोदी को क्या सुझाव दिए

कोरोना से लड़ने के लिए सोनिया गांधी ने चिट्ठी में मोदी को क्या सुझाव दिए

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख कर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए कई सुझाव दिए. साथ ही उन्होंने केंद्र से न्याय योजना लागू करने की मांग की, जिसका डाॅफ्ट कांग्रेस ने विशेषज्ञों की मदद से तैयार करवाया था. राहुल गांधी इसे लागू करने की पहले ही मांग कर चुके हैं.

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा है कि न्याय योजना यानी न्यूनतम आय गारंटी योजना गरीबों के लिए लागू किया जाए. उन्होंने मांग की है कि छह महीने तक किसानों से कोई वसूली नहीं की जाए. फसलों की कटाई व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उसकी खरीद पक्की हो.

कोरोना का इलाज करने वाले डाॅक्टरों को एन – 95 मास्क और हैजमेट सूट सहित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाया जाए. अस्पतालों का पता सहित आपातकालीन नंबरों का पोर्टल लांच किया जाए. बड़ी संख्या में वेंटिलेटर व आइसीयू के साथ अस्थायी सुविधाओं का निर्माण किया जाए. चिकित्सकर्मियों को छह महीने का अतिरिक्त जोखिम भत्ता दिया जाए. उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के दायरे के लोगों के लिए विशेष प्रोटेक्शन की मांग करने के साथ इएमआइ से राहत की मांग की है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न