Jharkhand Urban Local Body News
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: निर्माण, संरक्षण और जन सुविधा पर विशेष फोकस साढ़े चार घंटे चली अहम बैठक

Hazaribagh News: निर्माण, संरक्षण और जन सुविधा पर विशेष फोकस साढ़े चार घंटे चली अहम बैठक नगर निगम के नए भवन में बुधवार को महापौर अरविंद राणा की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें 292 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। साढ़े चार घंटे चली इस बैठक में शहर के कायाकल्प के लिए 100 दिनों का रोडमैप तैयार किया गया। महापौर ने स्पष्ट किया कि बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं होगा, बल्कि इसका प्रत्यक्ष लाभ जनता को साफ-सफाई, बिजली और पानी के रूप में दिखेगा। बैठक में पार्षदों के सुझावों पर अमल करते हुए फिजूलखर्ची रोकने और हर महीने समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया गया।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पाकुड़  राज्य 

Pakur News: नगर परिषद की बड़ी बैठक, त्योहारों को लेकर तैयारी तेज

Pakur News: नगर परिषद की बड़ी बैठक, त्योहारों को लेकर तैयारी तेज पाकुड़ नगर परिषद सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सफाई, बिजली और पेयजल को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी वार्डों में गंगा जल कनेक्शन हेतु विशेष शिविर लगाएं। त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली और कचरा मुक्त शहर सुनिश्चित करने के लिए सफाई कर्मियों की निगरानी और खराब बिजली उपकरणों की मरम्मत का कार्य समयसीमा में पूरा करने का आदेश दिया गया है।
Read More...

Advertisement