District Public Relations Office Press Release
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप

बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप पलामू जिले के उपायुक्त (DC) सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा और साइबर ठगी की कोशिश का एक गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर 'IAS Dilip Pratap singh Shekhawat' नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति (संख्या: 50/05-2026) के अनुसार, इस फेक अकाउंट से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को गुमराह करने व आर्थिक ठगी के उद्देश्य से मैसेज भेजे जा रहे हैं। प्रशासन ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है।
Read More...

Advertisement