Deoghar Last Somwari
समाचार  देवघर  झारखण्ड  राज्य 

Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम

Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर लाखों कांवरिए बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा नगरी पहुंचे। तड़के सुबह से ही मंदिर में जलार्पण के लिए लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने रूट लाइन में पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, सूचना केंद्र और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की। अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण कराया गया।
Read More...

Advertisement