Baghmara Land Subsidence Dhanbad
समाचार  धनबाद  झारखण्ड  राज्य 

Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग

Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग धनबाद के बाघमारा अंतर्गत अंगार पथरा ओपी क्षेत्र के काटा पहाड़ी बस्ती में गुरुवार रात हुए भीषण भू-धसान से कई घरों में दरारें आ गईं। इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा। मौके पर चार थानों की पुलिस और बीसीसीएल अधिकारियों ने पहुंचकर प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया में पुनर्वास का प्रस्ताव दिया, जिसे ग्रामीणों ने आजीविका के साधनों की कमी बताते हुए ठुकरा दिया। बाद में स्थानीय पार्षद छोटू सिंह के हस्तक्षेप और प्रबंधन को चेतावनी देने के बाद जाम हटाया गया।
Read More...

Advertisement