Women Rights and Protection Frameworks
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वावधान में सोमवार को सतगावां प्रखंड के बासोडीह पंचायत भवन सभागार में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया। प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क व सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। मौके पर एलएडीसीएस (LADCS) के अधिवक्ता नवल किशोर ने बाल विवाह, डायन बिसाही और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों के खिलाफ लोगों को कानूनी रूप से सशक्त किया।
Read More...

Advertisement