Suspect August Kumar Homicide Allegations
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा

दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में ऑनर किलिंग की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक पिता अगस्त कुमार ने अपनी बेटी अंजलि के प्रेम संबंध से नाराज होकर रविवार देर रात सोते समय टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जाता है कि मोबाइल में कुछ तस्वीरें और बातचीत देखने के बाद पिता की नाराजगी बढ़ गई थी। घटना के बाद आरोपी पिता फरार है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Read More...

Advertisement