Sports Breaking News Sahil Jadhav Archery
समाचार  खेल  राष्ट्रीय 

तीरंदाजी विश्व कप में साहिल जाधव का कमाल, कांस्य जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक

तीरंदाजी विश्व कप में साहिल जाधव का कमाल, कांस्य जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक भारतीय तीरंदाज साहिल जाधव ने तीरंदाजी विश्व कप 2026 के स्टेज-2 में पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया। शंघाई में खेले गए मुकाबले में साहिल ने डेनमार्क के मार्टिन डैम्सबो को 147-144 से हराया। महाराष्ट्र के 25 वर्षीय तीरंदाज ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में 12 बार 10 अंक लगाए। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में फ्रांस के निकोलस गिरार्ड के खिलाफ हार मिली थी। कांस्य जीत के साथ साहिल ने भारत का नाम रोशन किया।
Read More...

Advertisement