Loco Pilot
समाचार  झारखण्ड  जमशेदपुर  राज्य 

Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को रेल सिविल डिफेंस की ओर से 190 लोको पायलटों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में दुर्घटना एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। रांची, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, डांगवापोसी, आद्रा, खड़गपुर, संतरागाछी और टाटानगर से लोको पायलट शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान ट्रायेज, CPR, रक्तस्राव रोकने, बैंडेज लगाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और गोल्डन आवर में किए जाने वाले जरूरी उपायों का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का मॉक ड्रिल भी हुआ।
Read More...

Advertisement