Grassroots Healthcare Infrastructure Crisis
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी

Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी साहिबगंज सदर अंचल कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविका संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शबाना आजमी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनवरी से मानदेय और फरवरी से पोषाहार राशि न मिलने पर सेविकाओं का भारी आक्रोश फूटा। सेविकाओं का कहना है कि वे उधार लेकर जैसे-तैसे केंद्र चला रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। संघ ने सरकार से बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं किया गया, तो वे काम ठप कर उग्र आंदोलन और तालाबंदी करने को बाध्य होंगी।
Read More...

Advertisement