Flood News Jharkhand
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा साहिबगंज-मिर्जाचौकी सीमा पर गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मखलपुर और बिहार के बाबूपुर के बीच करीब आधा किलोमीटर मुख्य सड़क बाढ़ के पानी में डूब गई है। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाव से पार उतरने के लिए मोटरसाइकिल के 50 रुपये और प्रति व्यक्ति 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। बाखरपुर-साहिबगंज सड़क भी जलमग्न है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ऊंची सड़क निर्माण और सरकारी नाव की व्यवस्था कर मुफ्त आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
Read More...

Advertisement