Democratic Electoral Competition Rights
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"

झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने झामुमो के इतिहास पर निशाना साधते हुए कहा कि नरसिम्हा राव सरकार को बचाने के लिए रिश्वत लेने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार ही दिखता है। प्रतुल ने कहा कि जब गठबंधन पूर्ण बहुमत का दावा करता है, तो राज्यसभा चुनाव से पहले खरीद-फरोख्त का डर जताना उनके आंतरिक अंतर्विरोध और अविश्वास को उजागर करता है। उन्होंने साफ किया कि चुनाव लड़ना भाजपा का लोकतांत्रिक अधिकार है और झामुमो को भाजपा से डरने के बजाय अपने असंतुष्ट विधायकों से डरना चाहिए।
Read More...

Advertisement