Bollywood News Hindi
समाचार  मनोरंजन 

फेक पीआर कल्चर पर अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ प्रचार से कोई सुपरस्टार नहीं बनता

फेक पीआर कल्चर पर अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ प्रचार से कोई सुपरस्टार नहीं बनता अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के फेक पीआर कल्चर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज कई अभिनेत्रियां बिना बड़ी सफलता के खुद को सुपरस्टार कहलवाने के लिए पीआर पर पैसा खर्च कर रही हैं। अमीषा ने कहा कि सिर्फ औसत फिल्में करने से कोई नंबर वन स्टार नहीं बन जाता। उन्होंने 100 करोड़ क्लब को भी अब सामान्य बताया और यूट्यूबर्स व सोशल मीडिया क्रिटिक्स पर भी निशाना साधा। अपने पोस्ट में उन्होंने 'कहो ना प्यार है', 'गदर' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए अपनी उपलब्धियों पर भी बात की।
Read More...
समाचार  मनोरंजन  राष्ट्रीय 

'मेरा काम मनोरंजन करना है'... राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान

'मेरा काम मनोरंजन करना है'... राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में आने की अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर पंजाब की राजनीति में उनकी एंट्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने साफ कहा कि उनका किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने या चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने संगीत और अभिनय के क्षेत्र में खुश हैं। हाल ही में 'जागो पंजाब मंच' की अपील वायरल होने के बाद उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई थी। दिलजीत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
Read More...

Advertisement