Unlawful Government Fund Diversion Pakur
समाचार  झारखण्ड  पाकुड़  राज्य 

Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट

Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत दमदमा पंचायत का रघुनाथपुर गांव इन दिनों सिंचाई कूप निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में है। योजना स्थल पर बिना किसी सूचना बोर्ड के, बिचौलियों और पंचायत कर्मियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर कूप का निर्माण जैसे-तैसे पूरा कर दिया गया है। कूप की दीवारें अभी से दरकने लगी हैं और बगल में पर्याप्त मिट्टी भी नहीं भरी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की उदासीनता के कारण सरकारी राशि का खुलेआम बंदरबांट किया गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
Read More...

Advertisement