Safe Drinking Water RO Logistics
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी

गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी गिरिडीह में 45 डिग्री से अधिक की तपती गर्मी और भीषण लू के बीच पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार की पहल पर मुफ्फसिल और पचंबा थाना परिसर के बाहर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल प्याऊ की शुरुआत की गई है। रविवार को एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर रिक्शा चालकों और राहगीरों को पानी पिलाकर इस अभियान का उद्घाटन किया। प्रथम चरण में दो थानों से शुरू हुए इस मानवीय अभियान को जल्द ही जिले के सभी थानों और ओपी तक विस्तारित किया जाएगा ताकि इस भीषण मौसम में कोई भी राहगीर प्यासा न भटके। पुलिस के इस संवेदनशील रूप की आम जनता और बुजुर्गों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
Read More...

Advertisement