RPF Seizure
समाचार  धनबाद  झारखण्ड  राज्य 

ऑपरेशन WILEP के तहत आरपीएफ ने दून एक्सप्रेस से 78 जीवित कछुए बरामद किए

ऑपरेशन WILEP के तहत आरपीएफ ने दून एक्सप्रेस से 78 जीवित कछुए बरामद किए धनबाद: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन डब्ल्यूआइएलईपी के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के महिला कोच से 78 जीवित कछुओं को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर तैनात आरपीएफ की टास्क टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दून एक्सप्रेस की महिला कोच में भारी मात्रा में वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है। जांच के दौरान सीट के नीचे से कपड़े के छह लावारिस थैले बरामद हुए।
Read More...

Advertisement