Jharkhand DC Janata Darbar
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक

Sahebganj News: डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। बैठक में भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड और बुनियादी सुविधाओं (सड़क, बिजली, पानी) से संबंधित आवेदनों पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।
Read More...

Advertisement